UP Board Class 12 History Model Papers Paper 4

यहां, हम UP Board Class 12 History Model Papers Paper 4, Which will very helpful for every student in their exams. Students can download the latest UP Board Class 12 History Model Papers Paper 4 pdf. Now you will get step by step solution to each question.

BoardUP Board
TextbookNCERT
ClassClass 12
SubjectHistory
Model PaperPaper 4
CategoryUP Board Model Papers

UP Board Class 12 History Model Papers Paper 4

समय: 3 घण्टे 15 मिनट
पूणक: 100
निर्देश
प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
नोट

  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • इस प्रश्न-पत्र में पाँच खण्ड हैं।
  • खण्ड ‘क’ में 10 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं, खण्ड ‘ख’ में 05 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न (लगभग 50 शब्द) हैं।
  • खण्ड ‘ग’ में 06 लघु उत्तरीय प्रश्न (लगभग 100 शब्द) हैं।
  • खण्ड ‘घ’ में 03 विस्तृत उत्तरीय प्रश्न (लगभग 500 शब्द) हैं।
  • खण्ड ‘ङ’ में ऐतिहासिक तिथियों व मानचित्र से सम्बन्धित 05 प्रश्न हैं। शब्द सीमा में (कम या ज्यादा) 10% की छूट अनुमन्य है।
  • सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।

खण्ड-‘क’

बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1.
बाबर ने भारत पर पहली बार किस पर आक्रमण किया था? [1]
(a) बाजौर
(b) पानीपत
(c) चौसा
(d) खानवाँ

प्रश्न 2.
हुमायूँनामा की रचना किसने की थी? [1]
(a) हुमायूँ
(b) गुलबदन बेगम
(c) माहम अवगा.
(d) तौहीर

प्रश्न 3.
तुजुक-ए-जहाँगीरी पुस्तक की रचना किसने की थी? [1]
(a) हुमायूँ
(b) नूरजहाँ
(c) मिर्जा दुर्रानी
(d) जहाँगीर

प्रश्न 4.
निम्न में से किसे शाहजहाँ ने शाह बुलन्द इकबाल की उपाधि दी थी?  [1]
(a) मुराद को
(b) शुजा को
(c) औरंगजेब को
(d) दारा को

प्रश्न 5.
प्लासी को युद्ध किसके बीच हुआ था? [1]
(a) सिराजुद्दौला और अंग्रेज
(b) सिराजुद्दौला और फ्रांसीसी
(c) मीर जाफर और अंग्रेज
(d) मीर कासिम और औरंगजेब

प्रश्न 6.
1857 ई. की क्रान्ति की वास्तविक शुरुआत कहाँ से हुई थी? [1]
(a) मेरठ
(b) लखनऊ
(c) इलाहाबाद
(d) कानपुर

प्रश्न 7.
लखनऊ समझौता कब हुआ था?  [1]
(a) 1914 ई.
(b) 1915 ई.
(c) 1916 ई.
(d) 1919 ई.

प्रश्न 8.
स्थायी बन्दोबस्त को व्यवस्थित रूप किसने प्रदान किया था? [1]
(a) वारेन हेस्टिंग्स
(b) लॉर्ड कॉर्नवालिस
(c) लॉर्ड वेलेजली
(d) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 9.
भारत छोड़ो आन्दोलन कब शुरू हुआ था? [1]
(a) 1939 ई.
(b) 1940 ई.
(c) 1941 ई.
(d) 1942 ई.

प्रश्न 10.
बेसिक शिक्षा किसकी देन है? [1]
(a) महात्मा गाँधी
(b) जवाहर लाल नेहरू
(c) महात्मा गाँधी
(d) अटल बिहारी वाजपेयी

खण्ड-‘ख

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 11.
शेरशाह के दो सैनिक सुधार बताइए।  [2]

प्रश्न 12.
अकबर की राजपूत नीति की दो विशेषताएँ लिखिए। [2]

प्रश्न 13.
1813 के चार्टर एक्ट के प्रमुख प्रावधानों का वर्णन कीजिए। [2]

प्रश्न 14.
1857 ई. की क्रान्ति के असफलता के कारण क्या थे?   [2]

प्रश्न 15.
लाल, बाल, पाल कौन थे? इनकी भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में क्या भूमिका थी?  [2]

खण्ड-‘ग’

लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 16.
शेरशाह की धार्मिक सहिष्णुता की नीति का वर्णन कीजिए।  [5]

प्रश्न 17.
अकबर के काल की दो इमारतों का उल्लेख कीजिए।  [5]

प्रश्न 18.
औरंगजेब की धार्मिक नीति पर प्रकाश डालिए।  [5]

प्रश्न 19.
पानीपत के तृतीय युद्ध के परिणाम को बताइए।  [5]

प्रश्न 20.
सहायक सन्धि से आप क्या समझते हैं? इसका क्या महत्त्व है?  [5]

प्रश्न 21.
आजाद हिन्द फौज के विषय में आप क्या जानते हैं?  [5]

खण्ड-‘घ’ 

दीर्घ उत्तरीय (विस्तृत उत्तरीय) प्रश्न
प्रश्न 22.
पानीपत और खानवा के युद्धों के कारणों और परिणामों की विवेचना कीजिए।  [10]
अथवा
अकबर की दक्षिण नीति का वर्णन कीजिए। क्या वह सफल थी?  [10]

प्रश्न 23.
शाहजहाँ की मध्य एशियाई नीति की विवेचना कीजिए।   [10]
अथवा
मराठा शक्ति के उत्कर्ष के कारण बताइए।  [10]

प्रश्न 24.
बक्सर युद्ध के कारण तथा परिणामों का उल्लेख कीजिए। [10]
अथवा
“रिपन भारत के गवर्नर जनरलों में सबसे महान् और प्रिय था।” स्पष्ट कीजिए। [10]

खण्ड-‘ङ’

प्रश्न 25.
निम्नलिखित तिथियों के ऐतिहासिक महत्त्व का उल्लेख कीजिए। [10]
1. 1530 ई.
2. 1605 ई.
3. 1665 ई.
4. 1707 ई.
5. 1799 ई.
6. 1813 ई.
7. 1828 ई.
8. 1872 ई.
9. 1905 ई.
10. 1856 ई.

प्रश्न 26.
मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न
दिए गए भारत के मानचित्र में चार स्थान (०) दर्शाए गए हैं, इनकी पहचान कर इनके नाम लिखिए। सही नाम तथा सही थान दर्शाने के लिए 1+1 अंक निर्धारित है।
(i) वह स्थान जहाँ बाबर की मृत्यु हुई।   [2]
(ii) वह स्थान जहाँ 1857 ई. का प्रथम स्वाधीनता संग्राम आरम्भ हुआ।   [2]
(iii) वह स्थान जहाँ विक्टोरिया मैमोरियल स्थित हैं।   [2]
(iv) वह स्थान जहाँ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 1907 ई. में विभाजन हुआ था।   [2]
(v) वह स्थान जहाँ जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड हुआ।   [2]


Answers

उत्तर 1.
(a) बाजौर

उत्तर 2.
(b) गुलबदन बेगम

उत्तर 3.
(d) जहाँगीर

उत्तर 4.
(d) दारा को

उत्तर 5.
(a) सिराजुद्दौला और अंग्रेज

उत्तर 6.
(a) मेरठ

उत्तर 7.
(c) 1916 ई.

उत्तर 8.
(b) लॉर्ड कॉर्नवालिस

उत्तर 9.
(d) 1942 ई.

उत्तर 10.
(a) महात्मा गाँधी

उत्तर 11.
शेरशाह के दो सैनिक सुधार निम्नलिखित हैं।

(i) घोड़ो को दागने एवं सैनिकों का हुलिया लिखना
(ii) स्थायी सेना को नकद वेतन की प्रथा

उत्तर 12.
अकबर ने एक विशाल साम्राज्य स्थापित किया था। अकबर की राजपूत नीति इस विशाल साम्राज्य का मुख्य तत्त्व थी। इस नीति की दो विशेषताएँ निम्नलिखित हैं।

(i) उच्च पदों पर राजपूतों की नियुक्ति राजपूतों को मुगल सेना तथा प्रशासन में उच्च पद प्रदान किए गए। राजपूतों को मुगल सैन्य अभियानों का नेतृत्व करने तथा सूबों का सूबेदार बनने का अवसर प्राप्त हुआ।
(ii) हिन्दु परम्पराओं का आदर करना अकबर ने अनेक हिन्दू रीति-रिवाजों एवं परम्पराओं का आदर किया तथा उन्हें अपनाया। उसने हिन्दुओं पर से तीर्थ यात्रा कर वे स्वयं जजिया कर हटा लिए, इससे राजपूतों एवं मुगलों के सम्बन्ध प्रगाढ़ हुए।

उत्तर 13.
1813 के चार्टर एक्ट के प्रमुख प्रावधान निम्नलिखित हैं।

  •  कम्पनी को भारतीय प्रदेशों पर प्रशासनिक व राजस्व प्रबन्ध आगामी 20 वर्षों के लिए सौंप दिया गया। साथ ही भारतीय प्रदेशों पर ब्रिटिश प्रभुसत्ता पर बल दिया गया।
  •  ब्रिटिश प्रजा को भारत में व्यापार की अनुमति दे दी गई, किन्तु चाय एवं चीनी के साथ व्यापार का कम्पनी पर एकाधिकार बरकरार रखा गया।
  • ईसाई, पादरियों को भारत में धर्मप्रचार की छूट दी गई। कम्पनी के द्वारा भारत में शिक्षा के विकास पर १ 1 लाख व्यय करने की व्यवस्था की गई।
  • गवर्नर जनरल, गवर्नर तथा प्रान्तीय गवर्नरों को नियुक्त करने हेतु ब्रिटिश सम्राट की मंजूरी अनिवार्य कर दी गई।

उत्तर 14.
1857 ई. की क्रान्ति की असफलता के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं ।

  •  विद्रोह असंगठित था तथा भारत के अनेक क्षेत्र इससे अछूते रहे।
  •  विद्रोहियों के सैन्य संसाधन अंग्रेजों की तुलना में काफी कम थे।
  •  अंग्रेजों के पास विद्रोह तत्कालीन समय के उन्नत संचार साधन उपलब्ध थे।
  •  1857 ई. के के विद्रोह में नेतृत्व का अभाव था।
  •  विद्रोहियों के पास संगठन एवं योजना की कमी थी।
  •  विद्रोहियों के समक्ष उद्देश्य की अस्पष्टता थी।
  •  ब्रिटिश सेना में योग्य अधिकारी थे, जिन्होंने निर्दयता से विद्रोह का दमन किया।

उत्तर 15.
लाल, बाल, पाल वस्तुतः लाला लाजपतराय, बाल गंगाधर तिलक और विपिचन्द्र पाल को कहा जाता था। ये प्रारम्भिक कांग्रेस के गरमपन्थी नेता थे। ये कांग्रेस के नरमपन्थी नेताओं की राजनीतिक भिक्षावृत्ति की नीति के विरोधी थे। ये मानते थे कि माँग-पत्र, याचना, ज्ञापन से अपने अधिकार प्राप्त नहीं हो सकते, अपतु इसके लिए सीधे संघर्ष करना आवश्यक है। इनका प्रमुख योगदान था—देश में राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ावा तथा राष्ट्रीय भावनाओं को अभिव्यक्ति देना।

उत्तर 25.
महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक तिथियाँ एवं उनका घटनाक्रम

1.1530  ई.बाबर की मृत्यु
2.1605 ई.अकबर की मृत्यु एवं जहाँगीर का राज्यरोहण
3.1665 ई.पुरन्दर की सन्धि शिवाजी व जयसिंह के मध्य
4.1707 ई.औरंगजेब की मृत्यु एवं बहादुर शाह प्रथम राज्यरोहण
5.1799 ई.टीपू सुल्तान की मृत्यु
6.1813 ई.चार्टर एक्ट आया
7.1828 ई.ब्रह्म समाज की स्थापना
8.1872 ई.पहली बार जनगणना
9.1905 ई.बंगाल विभाजन
10.1856 ई.विधवा पुनर्विवाह अधिनियम लागू

उत्तर 26.
UP Board Class 12 History Model Papers Paper 4 image 1

UP Board Class 12 History Model Papers Sample Papers

—————————————————————————–

हमारी Team आशा करती है, UP Board Class 12 History Model Papers Paper 4 से आपको सहायता मिली होगी | If you have any query regarding UP Board Class 12 History Model Papers Paper 4, तो आप कमेंट करके पूछ सकते है |
यदि यह UP Board solutions से आपको सहायता मिली है, तो आप अपने दोस्तों को upboardsolutionsfor.com वेबसाइट साझा कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top